Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एसपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा चालक की मौत
seoni, Tanker filled , driver dies

सिवनी । जिले के लखनबाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज में गुरुवार की रात ज्वलनशील एलपीजी गैस से भरा टैंकर तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। घटना के करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर किसी तरह गैस से भरे कंटेनर को सड़क के किनारे लाया गया। सड़क पर पलटे टैंकर में भरी ज्वलनशील एलपीजी गैस के चलते बड़ा हादसा न हो जाए, इसे देखते हुए पुलिस रातभर मौके पर मौजूद रही।

 

 

 

लखनबाड़ा थाना प्रभारी सीके सिरामें ने बताया कि गोपालगंज तिराहे पर गुरूवार देर रात हैदराबाद से नागपुर की ओर जा रहा एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया। कंटेनर में 17 मीट्रिक टन एलपीजी गैस भरी हुई थी। हादसे में कंटेनर चालक 31 वर्षीय बुधमान सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया। मृतक बुधमान अशोकनगर जिल के रमखिरिया गांव का रहने वाला था। घटना के बाद लखनबाड़ा पुलिस, यातायात पुलिस सहित फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना की सूचना टैंकर मालिक व एलपीजी गैस से संबधितों को दी।

 

 

 

एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटने से गोपालगंज गांव के दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि यदि घटना में टैंकर फट जाता तो पूरा गोपालगंज क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकता था। घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी, जिसे जिला पुलिस ने सुचारू कराया। शुक्रवार को दोपहर में खतरे के बीच क्रेन की मदद से कंटेनर को मशक्कत के बाद उठाकर सड़क के किनारे किया गया। कंटेनर के हटने तक दमकल वाहन व पुलिस मौके पर ही खड़ा रहा। थाना प्रभारी सिरामें ने बताया कि टैंकर को हटाने की कार्रवाई के दौरान एक ओर से आवागमन को रोका गया। टैंकर हटाने के दौरान बड़े हादसे के अंदेशे के कारण जबलपुर से एलपीजी की फायर सेफ्टी टीम को बुलाया गया। टीम की उपस्थिति में कंटेनर को हटाने की कार्रवाई की गई।

MadhyaBharat 16 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.