Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बालाघाट जिले में इनामी महिला हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
balaghat, Female hardcore Naxalite , Balaghat district

बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट में हॉक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के पास परसटोला चिचरंगपुर के जंगल क्षेत्र में हाक फोर्स के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने एक सर्चिंग के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की रात हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।इस महिला नक्सली को छुड़वाने के लिए नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस पार्टी पर हमला भी किया। गिरफ्तार नक्सली महिला पर 14 लाख रुपये का इनाम था।महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास जैसे छह गंभीर मामले दर्ज हैं। हाक फोर्स ने उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, एक कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

 

 

 

बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटोला के चिचरंगपुर जंगली क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों का एक समूह मौजूद है। सूचना मिलने पर हॉक फोर्स के स्पेशल ग्रुप को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखाई देने पर हॉक फोर्स की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान तीन राज्यों की मोस्ट वांटेड 14 लाख की इनामी हार्डकोर नक्सली 32 वर्षीय एसीएम सांजती पत्नी गणेश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सांजली पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार ने इनाम घोषित किया था।

 

 

 

उन्होंने बताया कि सर्चिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी महिला नक्सली साजंती को लेकर वापस आ रही थी। इस दौरान क्षेत्र में केबी डिवीजन के अन्य नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अपने साथी सदस्यों को छुड़ाने के उद्देश्य से लगभग 30 से 40 फायर किए गए। पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में 10 से 15 फायर किए। पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई से अन्य नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल की तरह भाग गए। साजंती कान्हा भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोर्चा एरिया कमेटी सदस्य है। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत ग्राम नैनगुड़ा की रहने वाली है। साजंती वर्ष 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी और 2016 में एमएमसी जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी।

MadhyaBharat 6 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.