Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
एसआई की मौत के मामले में महिला आरक्षक सहित दो पर हत्या का केस दर्ज
rajgarh,   murder, female constable

राजगढ़ । देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में फुंदा मार्केट के आगे पेट्रोलपंप के नजदीक हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय एसआई की मौत हो गई। मौत के मामले में पुलिस ने महिला आरक्षक और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बीती शाम हाइवे-52 स्थित फुंदा मार्केट के आगे पेट्रोलपंप के नजदीक कार क्रमांक एमपी 09 जेड़टी 4563 ने बाइक सवार एसआई दीपांकर गौतम (37) साल को पीछे से टक्कर मार दी साथ ही हादसे के बाद दोबारा से कार टक्कर मारती हुई घायल एसआई को घसीटते हुए ले गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल एसआई को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया गया, जिन्होंने श्यामपुर के नजदीक दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ लोगों ने कार सवार महिला सिपाही व युवक को पुलिस के सुुपुर्द कर दिया।

 

 

 

पुलिस ने मामले में पचोर थाना में पदस्थ महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी और उसके कथित प्रेमी करणसिंह निवासी पचोर के खिलाफ धारा 103(1),3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। शिवपुरी जिले के करैरा के रहने वाले एसआई दीपांकर गौतम शहर ब्यावरा थाना में पदस्थ थे, पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था। इससे पहले एसआई गौतम दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुके है हालांकि बाद में वह आरोप से दोषमुक्त हुए और पुलिस सेवा में दोबारा आ गए थे। जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक और उसके प्रेमी ने एसआई दीपांकर गौतम को मिलने बुलाया था तभी एसआई गौतम को कार से दो बार टक्कर मार दी और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 11 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.