Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुना नगर पालिका के वार्ड नंबर 30 में पार्षद पद के उपचुनाव का परिणाम घोषित
guna, Result of by-election , Municipality declared

गुना । नगर पालिका गुना के वार्ड नंबर 30 पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के बाद शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां से पार्षद पद के लिए खड़े हुए रमेश भील को 1116 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमलता सितारा को 737 वोट मिले। प्राप्त मतों के आधार पर रमेश भील को विजेता घोषित किया गया।

 

दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय के उपचुनाव के जारी निर्देश अनुसार नगर पालिका गुना के वार्ड नंबर 30 पार्षद पद का चुनाव 11 सितंबर को मतदान संपन्न हुआ था। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से पीजी महाविद्यालय गुना के विधि कक्ष में मतगणना एक गणना सुपरवाइजर और दो गणना सहायकों द्वारा कराई गयी।

 

कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ सतेंद्र सिंह द्वारा प्रेक्षक अशोक कुमार की उपस्थिति में छह चरण में मतगणना के परिणाम घोषित किए गये। इस दौरान कुल 1876 मत पार्षद के लिए डाले गए थे। मतगणना के बाद प्रत्याशी रमेश भील को 1116 और हेमलता सितारा को 737 और नोटा को 23 मत प्राप्त हु।ए इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश बामन्हा, अनुविभागीय अधिकारी गुना शिवानी पांडे सहित पार्षद पद के प्रत्याशी और उनके गणना सहायक उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 13 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.