Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
हाॅस्टल में पानी की टंकी की सफाई करते समय करंट लगने से दाे छात्राें की माैत
dhar, Two students died ,hostel

धार । मध्य प्रदेश के धार जिले के रिंगनाेद में जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास में दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र सफाई करने हॉस्टल में पानी की टंकी में उतरे थे। इसी दौरान टंकी में लगी मोटर के तार से करंट फेल गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस दाैरान हाॅस्टल से पानी भरने आए एक ग्रामीण ने दाेनाें काे देखा आैर अन्य लाेगाें काे जानकारी दी। दोनों छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। पुलिस जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट करने की बात कह रही है।   

 

जानकारी के मुताबिक रिंगनोद स्थित सीनियर बालक आश्रम में कक्षा 12 वीं कक्षा में अध्यनरत विद्यार्थी रंगपुराखेड़ा निवासी आकाश पुत्र शैतान निनामा और भिलखेड़ी निवासी विकास पुत्र संग्रामसिंह (17)  बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पानी की टंकी की सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे। पानी की मोटर भी टंकी के अंदर रखी हुई थी। इसके चलते अचानक करंट फैल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हॉस्टल में पानी भरने आए एक ग्रामीण ने ये देखा और बाकी छात्रों और वार्डन को सूचना दी। इसके बाद दोनों छात्रों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हास्टल के छात्रों ने बताया कि वे जब नाश्ता करने के लिए जा रहे थे तभी पानी भरने वाले काका ने बताया कि दो स्टूडेंट्स पानी की टंकी में अंदर पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही छात्रों ने तुरंत दौड़ लगाई और इलेक्ट्रिक वायर को तोड़ा गया और उसके बाद उन दोनों छात्रों को निकाला गया। तब उनकी सांसें चल रही थीं। एंबुलेंस से दोनों छात्रों को सरदारपुर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जनजाति विभाग के आयुक्त, विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीएम मेघा पवार,  धार एसीपी ब्रजकांत शुक्ला, एसडीओपी रिंगनोद और पुलिस माैके पर पहुंची।   

 

आश्रम अधीक्षक बनसिंग कन्नौज का कहना है कि घटना के दौरान वे वहा उपस्थित नही थे। रिंगनोद चौकी प्रभारी जगदीश निनामा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। पानी की टंकी सफाई करते हुए दोनों छात्रों को करंट लगने से मौत हई है। सरदारपुर अस्पताल में दोनों छात्रों का पोस्टमार्टम हो चुका है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। 

 

असिस्टेंट कमिश्नर ब्रजकांत शुक्ला का कहना है कि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों छात्र टंकी तक कैसे पहुंचे। जांच के बाद ही कारणों का पता चलेगा। टंकी के अंदर पानी की बाल्‍टी, बर्तन और एक छात्र की चप्पल मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि छात्रों को टंकी के अंदर ही करंट लगा होगा। परिजन छात्रावास प्रबंधन पर  लापरवाही को लेकर आरोप लगा रहे हैं।

 

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की जिम्मेदारी जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की है, उसे लापरवाही को लेकर बर्खास्त किया जाए। विधायक ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग की है।

MadhyaBharat 25 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.