Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
पत्नी की माैत के बाद पति ने छोड़ा खाना-पानी हुई माैत
jagdalpur,  husband left food , during treatment

जगदलपुर । जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनियागांव में रहने वाले सुखदेव की धर्मपत्नी फूलमती बघेल ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के गम में सुखदेव ने खाना पीना छोड़कर केवल पत्नी के बारे में सोचने के कारण वह बीमार हो गया। उसे मेकाॅज में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आज साेमवार काे उसकी भी मौत हो गई।

 

मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव के पुत्र उमेश ने बताया कि पिता सुखदेव खेती किसानी का काम करते थे। उनके पांच बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करते थे। दाे माह पहले मां फूलमती बघेल का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद लगातार उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान मां फूलमती बघेल का निधन हो गया। मां की मौत के बाद पिता का काफी गहरा सदमा लगा, जिसके बाद उसने भी खाना पीना छोड़ दिया। बच्चों के द्वारा बार-बार उन्हें खाने के साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात कहते रहे, लेकिन पिता सुखदेव पत्नी फूलमती की मौत का गम सह नहीं कर पाए और बीमार पड़ गए। उनके उपचार के बाद उन्हाेंने भाेजन करना छोड़ दिया, जिसके बाद 28 सितंबर को पिता को मेकाॅज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुखदेव की भी मौत हो गई।

MadhyaBharat 30 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.