Since: 23-09-2009
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार इस विजयादशमी पर्व को प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों के लिए यादगार बनाने जा रही है। कल 20 अक्टूबर को विजयादशमी के शुभ अवसर पर संपूर्ण मध्यप्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में 'गृह प्रवेश दिवस' मनाया जाएगा।
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अब तक 10 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके अपने घर के सपने को साकार किया है। सरकार का मानना है कि पक्का आवास केवल भौतिक आवश्यकता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का आधार है।
*कल होगा वैदिक परंपरा से गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत ऐसे हितग्राही, जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं, वे कल विजयादशमी पर अपने नवनिर्मित और पूर्णतः सुसज्जित आवासों में परिवार सहित वैदिक परंपरा के अनुसार गृह प्रवेश करेंगे।
राज्य सरकार ने सभी नगरीय निकायों को इस अभियान के तहत सभी पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश सुनिश्चित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह अवसर हितग्राही परिवारों के लिए अविस्मरणीय और मंगलकारी बन सके।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |