Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। दशहरा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि विजयादशमी का पर्व प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम धर्म और नैतिक आचरण के साक्षात स्वरूप हैं। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। इस पावन दिन सभी देशवासी संकल्प लें कि अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देंगे। राष्ट्रपति ने सभी देशवासियों के सुख, आरोग्य और कल्याण की कामना की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |