Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एसईसीएल की कोयला खदान में 80 फिट नीचे गिरा डंपर
korba, Dumper ,SECL

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा कोल माइंस में एक भीषण हादसा हुआ। एक 240 टन वजनी डंपर फिसलकर करीब 80 फिट नीचे गिरकर ब्लास्ट हो गया, लेकिन चालक पुष्पराज की जान बाल-बाल बच गई।

हादसा देर रात करीब पौने चार बजे खदान के पार्था फेस में हुआ। चालक ने डंपर का कांच तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल गेवरा स्थित नेहरु शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया। यह हादसा एसईसीएल की लापरवाही को उजागर करता है। बताया जा रहा है कि खदान के कुछ क्षेत्रों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इससे पहले भी कम रौशनी के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

दो दिन पहले ही गेवरा खदान के भीतर ड्रिल मशीन में आग लग गई थी, जिससे प्रबंधन को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था। लगातार हो रहे हादसों के कारण प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। 

हादसे काे लेकर एसईसीएल प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कोरबा जिला प्रशासन ने भी मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इस हादसे ने एक बार फिर से खदानों में सुरक्षा के मुद्दे को उठाया है। मजदूर संगठनों ने एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है।

 

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.