Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
विकास की बात पर बिफरे ज्योरिादित्य सिंधिया
ashoknagar, Jyotiraditya Scindia ,development

अशोकनगर । गुना संसदीय क्षेत्र का अशोकनगर जिला अत्यंत पिछड़ा हुआ जिला है। यहां औद्योगिक इकाईयां जहां शून्य हैं, वहीं रेल सुविधाओं का भी अभाव है। बीते लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस तरह सभी वायदे पूरे करने के वायदे किए थे। पर क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयां शुरू करने और रेल सुविधाऐं बढ़ाने की बात पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बिफर पड़े, जो पूरे जिले भर में जनचर्चा का विषय है।

 

 

 

दर असल, ज्योरिादित्य सिंधिया का अशोकनगर आगमन हुआ, वे मंगलवार सुबह अपने जनसम्पर्क कार्यालय में लोगों से मिल रहे थे। इसी बीच जिले के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.योगेश मिश्रा भी रेल सुविधाओं और नैशनल हाइवे और उद्योग स्थापित करने आदि विकास संबंधी मांगे करने अपने आवेदन लेकर पहुंचे हुए थे। सांसद सिंधिया और डॉ.योगश मिश्रा का आमना सामना होते ही सिंधिया, डॉ.मिश्रा पर बिफर गए और कहा कि आपकी टिप्पणी मैने देखी ही, ठीक नहीं है।

 

दर असल सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.मिश्रा जिले में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने, अशोकनगर से चंदेरी-ललितपुर नवीन रेल लाईन की मांग और अशोकनगर को नैशनल हाइवे से जोडऩे की मांग करते आ रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर उनके द्वारा एवं जोनल रेल सलाहकार समिति के सदस्य सुनील आचार्य द्वारा बीते 5 सितम्बर को एक प्रेसवार्ता भी आयोजित की गई थी। तत्पश्चात डॉ.मिश्रा उक्त विकास संबंधी मुद्दों को लेकर सांसद सिंधिया से मिले तो सिंधिया अचानक बिफर गए।

 

 

 

लोकतंत्र में बात करने का है अधिकार:

 

सांसद सिंधिया द्वारा सार्वजनिक तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.मिश्रा पर बिफरने के उपरांत डॉ.मिश्रा का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का उन्हें अधिकार है। उनका कहना कि जनता के हित में अगर क्षेत्र के विकास संबंधी मांग सांसद के समक्ष नहीं रखी जाएगी तो किसके समक्ष रखी जाएगी? उनका कहना कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास संबंधी मांगे उठाते रहेंगे।

 

 

 

इस बार सांसद सिंधिया का आगमन जनचर्चा का विषय है, उक्त वाकिये पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियायें शुरू हो गईं हैं। सुरेन्द्र यादव नामक व्यक्ति लिखते हैं कि यह नौटंकी होनी ही है, कुछ नहीं मिलने वाला।

 

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.