Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
समाज में फैली दुरावस्थाओं को समाप्त करने शस्त्र पूजन की परंपरा हमारी संस्कृति- विष्णुदत्त शर्मा
katni,   worshiping weapons, Vishnudutt Sharma

कटनी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर शनिवार को कटनी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन और सांसद सुविधा केंद्र में कन्या पूजन कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस वर्ष से दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन की नई परंपरा शुरू की है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। शस्त्र पूजन वास्तव में हमारी संस्कृति है। शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति में हमेशा से ही रहा है। हम मां की आराधना के बाद शक्ति अर्जित करते हुए समाज में फैली दुरावस्थाओं को समाप्त करने के लिए शस्त्र पूजन करते हैं। आज मैंने शस्त्र पूजन के साथ समाज की रक्षा का संकल्प लिया है।

 

 

सभी प्रदेशवासी समाज की रक्षा का संकल्प लें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों का आह्वान करता हूं कि वे समाज की रक्षा करने का संकल्प लें। हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम ने समाज के आततायियों को समाप्त करने के लिए शस्त्र उठाया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्र पूजन की जो परंपरा शुरू की है, उससे समाज के सभी लोग जुड़ें। वीडी शर्मा ने विजयादशमी पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। विजयादशमी पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है, जो हमें हर तरह की बाधाओं के बावजूद कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। श्री शर्मा ने प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए समाज सेवा में निरंतर तत्पर रहने का आव्हान किया है।

 

 

कन्यापूजन कर कराया भोजन

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी सांसद सुविधा केंद्र पर शनिवार को विजयादशवीं पर्व पर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, वरिष्ठ नेता पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल, सुरेश सोनी, आशुतोष शुक्ला सहित प्रदेश शासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 12 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.