Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
सीआरपीएफ जवानों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा एक की माैत
balaghat, CRPF jawan

बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार सुबह सीआरपीएफ जवानाें का वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में एक जवान की माैत हाे गई, जबकि चार गंभीर रुप से घायल है। घायलाें काे महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार पूरी घटना बिरसा थाना क्षेत्र के गर्राटोल के पास की बताई जा रही है। रविवार सुबह करीब 6 बजे थाना बिरसा अंतर्गत सीआरपीएफ 7 बीएनडी कंपनी मछुरदा एरिया डामिनेशन के लिए रवाना हुए थे। इस दाैरान पाथरी से सुंदरवाही के बीच कुदान गांव के पास प्राइवेट बोलेरो वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी कॉन्स्टेबल तारकेश्वर टी (22) की मौत हो गई। वहीं चार अन्य जवान एएसआई यदुनंदन पासवान, इंस्पेक्टर उमेश, एएसआई बिरजू दास, आर. राकेश यादव (30) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अन्य जवान व अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। यह सभी जवान नक्सल प्रभावित मछूरदा चौकी में पदस्थ है।

MadhyaBharat 13 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.