Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
फौजी के परिवार से मारपीट करने वाले भाजपा पार्षद पर मामला दर्ज
katni, Case registered , BJP councilor
कटनी । पूर्व में जिला बदर के आरोपित रह चुके बरही के भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी और मारपीट करने का एक वीडियो विगत दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।  प्रारंभिक तौर पर इस मामले में राजनीतिक दबाव के कारण बरही पुलिस ने फौजी की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करने के बजाय एनसीआर काटकर जिम्मेदारी पूरी कर ली थी। 

 

लेकिन जब खबर मीडिया में प्रसारित व प्रकाशित हुई तो उसके बाद पुलिस ने साेमवार रात जांच करते हुए भाजपा पार्षद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिला बदर का आरोपित रह चुका बरही वार्ड क्र. 14 के भाजपा पार्षद संतोष द्विवेदी ने विगत दिनों महिलाओं व पुरुषों के साथ मारपीट की थी। भाजपा पार्षद ने फ़ौजी के घर में घुसकर हमलाकर कर आतंक फैलाते हुए बहु सास, देवर पर हमलाकर कर लहुलुहान कर दिया था। 

 

पार्षद संतोष द्विवेदी और उसके भाई राजा द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक शर्मा और उसके परिवार के ऊपर हमला किया था। उक्त घटना में फौजी के अलावा परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई थी। थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट प्राप्त होने एवं जांच के उपरांत बरही पुलिस ने भाजपा पार्षद संतोष द्विवेदी सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ धारा 296,115(2), 117(2), 351(2),3(5) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।    
MadhyaBharat 15 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.