Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग
sehore, Major fire , salty factory

सीहाेर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह दो मंजिला बिल्डिंग है और नीचे नमकीन की फैक्ट्री संचालित होती थी। सूचना मिलने पर दमकल वाहन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

 

 

जानकारी अनुसार मिक्सचर बनाने की यह फैक्ट्री नगर के देव नगर कॉलोनी में स्थित है। क्षेत्र में बजरंग नमकीन नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है। शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक इस फैक्ट्री में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब फैक्ट्री से धुआं उठता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना कारखाने के ऊपर निवास करने वाले देवनारायण को दी। जिन्होंने नमकीन कारखाने के मालिक राकेश राय और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। इधर, आग ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले लोगों ने अपने-अपने तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। साथ ही दमकलों को भी बुलाया गया। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब फैक्ट्री में आग लगी तो वहां कोई नहीं था। नमकीन फैक्ट्री संचालक को जब इसकी खबर मिली तो वो वह मौके पर पहुंचा। आगजनी में नमकीन कारखाने के साथ एक किराना दुकान भी जलकर राख हो गई। आगजनी में दूसरी मंजिल पर निवास करने वाले लोगों ने भी घर से निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची तीन फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आगजनी में करीब 50 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। गोदाम में रखा सामान खराब हो गया। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग ने आसपास के भवनों को चपेट में नहीं लिया और वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। आगजनी की सूचना पर पटवारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

 

नमकीन कारखाने के मालिक राकेश राय ने बताया आग लगने से 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। कारखाने में दीपावली की तैयारी को लेकर कच्चा माल के अलावा तैयार माल भी रखा हुआ था। आगजनी में उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे तक कारखाने में काम होता रहा था। सुबह अचानक 5 बजे मकान मालिक देवनारायण का फोन आया कि कारखाने में आग लग गई। इसकी सूचना भी फायर बिग्रेड को दी गई थी, लेकिन फायर बिग्रेड सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। समय पर फायर बिग्रेड पहुंच जाती तो आगजनी का बड़ी घटना टल सकती थी। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी होगी।

 

रहवासी इलाके में है कारखाना

रहवासी इलाके देवनगर कॉलोनी में इतने बड़े कारखाने का चलना जांच का विषय है। आखिर रहवासी इलाके में बड़ा कारखाना कैसे चल रहा है। कारखाना चलाने की किसने अनुमति दी गई और वहीं फूड डिपार्टमेंट की टीम ने इसे क्यों अनदेखा किया गया। यह सब जांच के बाद पता लगेगा।

MadhyaBharat 19 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.