Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बस्तर मड़ई-क्षेत्रीय सरस मेला का हुआ समापन
jagdalpur, Bastar Madai-regional, Saras fair concludes
जगदलपुर । बस्तर मड़ई-क्षेत्रीय सरस मेला का समापन शनिवार देर रात्रि‍ में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और गायक शबाब साबरी के प्रस्तुतियों के बाद समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान खेल स्पर्धाओं में विजेता एवं उप विजेता दलों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों तथा नर्तक दलों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। वहीं नवरात्र पर्व के दौरान मां दन्तेश्वरी के श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए पदयात्री सेवा केन्द्र संचालित करने वाले समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा व्यावसायिक संगठनों और ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला एवं बस्तर मड़ई में अधिकाधिक उत्पाद विक्रय करने वाले स्व-सहायता समूहों तथा खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिसके तहत राज्य सर्वाधिक सामग्री विक्रय करने वाले जिलों में बस्तर जिले को प्रथम, जांजगीर-चाम्पा जिले को द्वितीय तथा कोण्डागांव जिले को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

बस्तर मड़ई के खेल स्पर्धाओं के तहत व्हालीबाल पुरूष में तुरेनार को प्रथम एवं तेतरखुटी को द्वितीय, व्हालीबाल महिला में पीजी कॉलेज हॉस्टल धरमपुरा को प्रथम एवं क्रीड़ा परिसर धरमपुरा को द्वितीय,खो-खो पुरूष में कृषि कॉलेज कुम्हरावंड को प्रथम एवं एरमुर लोहण्डीगुड़ा को द्वितीय और खो-खो महिला में जगदम्बा स्पोर्ट्स क्लब लोहण्डीगुड़ा को प्रथम एवं पीजी कॉलेज हॉस्टल धरमपुरा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह कबड्डी पुरूष में मांदर लोहण्डीगुड़ा को प्रथम एवं बस्तर पुलिस बल जगदलपुर को द्वितीय तथा कबड्डी महिला में लामड़ागुड़ा लोहण्डीगुड़ा को प्रथम एवं कृषि कॉलेज कुम्हरावंड को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं केवल महिला वर्ग हेतु आयोजित रस्साकस्सी स्पर्धा में लोहण्डीगुड़ा को प्रथम एवं आड़ावाल को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय सरस मेला एवं खेल स्पर्धाओं में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान करने अधिकारी-कर्मचारियों तथा खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के तहत 12-19 अक्टूबर तक आयोजित लालबाग मैदान में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला का भी समापन आज किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत सरस मेला में पहुंचे विभिन्न जिलों और राज्यों के उत्पाद के प्रदर्शनी सह उत्पाद विक्रय केंद्र की बहुत अच्छी पहल रही। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति, दायरा बैंड, स्थानीय लोक नर्तक दलों, स्कूली बच्चों की प्रस्तुति का सभी ने बहुत आनंद लिया। बस्तर दशहरा में देश-विदेश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों से पर्यटक पहुंचे। उन्होंने बस्तर दशहरा के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

विधायक किरण देव ने कहा कि 75 दिनों तक चलने वाला ऐतिहासिक प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में नित नए कार्यक्रम सम्मिलित किया जा रहा है। समापन अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्कृति विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग को बधाई दी और विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी।

 

कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर संस्कृति विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला प्रशासन द्वारा बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर बस्तर मड़ई-क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन 12- 19 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय सरस मेला में छत्तीसग़ढ प्रदेश के 160 स्टाल एवं अन्य प्रदेश के 20 स्टाल साथ ही 45 शासकीय विभागों के योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाया गई है। सरस मेला में लगे स्व सहायता समूह और अन्य स्टाल में प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र में लगभग 65 लाख से अधिक राशि की विभिन्न उत्पाद एवं सामग्रियों की विक्रय की गई है।
 
MadhyaBharat 20 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.