Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रदेश दस्तावेज लेखक व स्टांप विक्रेता संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
jagdalpur, State Document Writers , indefinite strike
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश दस्तावेज लेखक जन कल्याण संघ और स्टांप विक्रेता संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।

 

यह हड़ताल प्रदेश के दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं की रोजगार से जुड़ी समस्याओं और उनके हक की मांगों को लेकर की जा रही है।

 

संघ का कहना है कि सरकार की नई नीतियों और तकनीकी बदलावों के कारण उनका रोजगार धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। इस हड़ताल के चलते राज्य के पंजीयन कार्यालयों में दस्तावेज संबंधित कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। संघ ने आशा जताई है कि सरकार इस हड़ताल पर संज्ञान लेते हुए उनकी जायज मांगों को पूरा करेगी, ताकि वे अपनी आजीविका को सुरक्षित रख सकें।
 
संघ के जिला अध्यक्ष सतीश झा ने बताया कि, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने कई बार शासन से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस हड़ताल के पीछे प्रमुख कारण "सुगम" जैसी नई डिजिटल योजनाएं हैं, जो आम लोगों को घर बैठे रजिस्ट्री करने की सुविधा प्रदान करती हैं। संघ का कहना है कि ये योजनाएं दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं को "बिचौलिए" बताकर उनके रोजगार को खत्म करने की ओर अग्रसर हैं।

 

संघ ने कहा कि पहले ई-स्टांप की शुरुआत ने स्टांप विक्रेताओं के रोजगार पर असर डाला, और अब "एनजीडीआरएस" पोर्टल और "सुगम" ऐप जैसे कदम दस्तावेज लेखकों के रोजगार को भी खतरे में डाल रहे हैं। इन नई योजनाओं के तहत, कोई भी व्यक्ति बिना दस्तावेज लेखक या अधिवक्ता की मदद के घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री करा सकता है।
 
संघ के अनुसार यह कदम दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं को बेरोजगार करने का प्रयास है। संघ का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो यह हड़ताल लंबे समय तक जारी रहेगी। उनकी प्रमुख मांगें हैं- सभी दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं को पंजीयन विभाग में स्थायी रूप से समायोजित किया जाए। उन लोगों को, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, पेंशन की सुविधा प्रदान की जाए। नई योजनाओं के तहत उनकी आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
MadhyaBharat 22 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.