Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराई
narmadapuram, Speeding Bolero collides ,10 girls injured

नर्मदापुरम । मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन रफ्तार का कहर लाेगाें पर माैत बन कर मंडरा रहा है। ताजा मामले मेें नर्मदापुरम में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बाेलेराे अनियंत्रित हाेकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाेलेरा सवार दस बच्चियाें समेत 12 लाेग घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बाेलेराे सवार 10 बच्चियां और दाे पुरुष जिला रायसेन के ग्राम हाकम खेड़ी से महाराष्ट्र जा रहे थे। सभी लाेग रविवार सुबह 4 बजे घर से निकले थे। इस दाैरान 9.30 बजे जैसे ही वाहन औबेदुल्लागंज के बैतूल नेशनल हाईवे-46 पर चंद्रपुरा पुलिया के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित हाेकर फोरलेन के साइड में डिवाइडर से टकरा गई। 10 बच्चियां और ड्राइवर और एक वयस्क व्यक्ति घायल हुआ है।हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर डायल 100 पुलिस और देहात थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। घायलों में दो को ज्यादा चोटें आई है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।

 

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.