Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
केन्द्रीय मंत्री शिवराज और भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी ने किया मतदान
bhopal, Union Minister Shivraj , voted

भाेपाल । सीहोर जिले की हाई प्राेफाइल बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुरुष और महिलाएं अपने मतधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव और कांग्रेस कैंडिडेट राजकुमार पटेल ने अपनी पत्नी संग वोट डाला।

 

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधनी विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 36 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। इससे पहले 9 बजे तक 16.90% मतदान हुआ था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा में अपने गृहग्राम जैत में पहुंचकर मतदान किया।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना और बेटे कुणाल के साथ जैत के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 26 पर मतदान किया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने के बाद कहा- बुधनी और विजयपुर की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भाजपा दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि रमाकांत भार्गव हमारे अनुभव नेता है। आज उन्हें वोट देने का सौभाग्य मुझे मिला है। शिवराज ने विजयपुर में हिंसक घटना को कांग्रेस की साजिश बताया है। वहीं उन्होंने जनता से वोट करने की अपील की है।

 

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा के लिए, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के भ्रष्टाचारी शासन का अंत करने के लिए वोट कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को पहले चरण में दो तिहाई से अधिक बहुमत मिल रहा है। स्पष्ट नजर आ रहा है कि झारखंड में भाजपा और एनडीए गठबंधन सरकार बनाएगा।

 

इधर बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने शाहगंज में मतदान किया। रमाकांत भार्गव ने शाहगंज में मतदान केंद्र 54 पर वोट डाला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जीत का दावा किया। भार्गव ने कहा कि बुधनी में कहीं कांटे की टक्कर नहीं है। यहां कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। हम भारी मतों से विजयी होंगे। तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल ने अपनी पत्नी के साथ बकतरा के बूथ क्रमांक 9 में वोटिंग की। दोनों ही कैंडिडेंट्स ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है।

 

 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.