Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पेट्राेल डलवाकर जा रहे सब इंस्पेक्टर काे चलती बाइक पर साइलेंट अटैक आने से मौत
raisen,Sub Inspector,   moving bike

रायसेन । रायसेन जिले में गुरुवार दाेपहर काे एक सब इंस्पेक्टर काे चलती बाइक पर आर्ट अटैक आ गया। माैके पर माैजूद लाेगाें ने उन्हें पुलिस की सहायता से अस्पताल भिजवाया, जहां जांच उपरांत डाॅक्टर ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना रायसेन के बरेली की है।

 

जानकारी के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम सुभाष सिंह (उम्र 62 साल) था। वह बरेली में पदस्थ थे। गुरुवार को दोपहर में वे बरेली के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। गाड़ी में पेट्राेल डलवाने के बाद सुभाष सिंह पेट्रोल पंप से निकले। वह कुछ ही दूरी पर ही पहुंचे थे, तभी उन्होंने बाइक को साइड में लगाने की कोशिश की। इसी दौरान नीचे गिर पड़े। यह देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बरेली के अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडिया सामने आया है, जिसमें साफ ताैर पर देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह के गिरते ही वहां भीड़ जमा हो गई। पेट्रोल पंप कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची। एसआई को उठाकर पेट्रोलिंग गाड़ी में लेटाया गया। प्रथम दृष्टया ये मौत सडन अटैक की वजह से हुई है। उन्हें जब हॉस्पिटल लाया गया, तब उनकी पल्स काउंट नहीं हो रही थी। इस पर 30 मिनट का प्रोसेस फॉलो करने के बाद उन्हें डेड डिक्लेयर कर दिया गया। बता दें कि सब इंस्पेक्टर दो महीने बाद रिटायर होने वाले थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुलिस विभाग पूरे सम्मान के साथ बनारस के लिए उनके शव रवाना करने की तैयारी कर रहा है।

 

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.