Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेजाजी नगर बायपास पर डिवाइडर में घुसी तेज रफ्तार कार दाे की माैत
indore,   speeding car rammed, Tejaji Nagar bypass
इंदौर ।इंदाैर शहर के तेजाजी नगर बायपास पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दाे युवकाें की माैत हाे गई, जबकि एक युवक गंभीररूप से घायल है। मृतक युवक ग्वालियर के रहने वाले है। रात में तीनों यहां पार्टी करने गए थे। अलसुबह वापसी के दौरान हादसा हो गया।
 
तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना ओ स्टार सिटी के पास मंगलवार तड़के सुबह की है। यहां तेज रफ्तार हुंडई वरना कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूएफ 9951 डिवाइडर में घुस गई। हादसे में अमन (30) पुत्र वीरेन्द्र उपाध्याय, निवासी नागदेवता मंदिर के पास शिंपी कॉलोनी ग्वालियर और उसके साथी अवधेश (40) पुत्र श्रीवास पाठक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक परमीत घायल है। जिसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों विजय नगर इलाके में एक होटल में ठहरे हुए थे। वह किशनगंज इलाके की भगवती होटल में देर रात खाना खाने गए थे। इसके बाद अलसुबह उनकी कार डिवाइडर में घुस गई। मृतक के भांजे गौरव उपाध्याय निवासी गोले कॉलोनी, ग्वालियर ने पुलिस काे बताया की वह दूसरी कार में था। मामा अवधेश पाठक अपने दोस्त अमन के साथ राउ बायपास पर खाना खाने गए थे। यहां से कार अमन ड्राइव कर रहा था। सभी विजय नगर होटल जा रहे थे। मामा अवधेश पाठक साइड में बैठे थे और साथी परमीत पीछे की सीट पर। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रुद्राक्ष नर्सरी, रालामंडल बायपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
 
 
टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक इस हादसे में अमन के भांजे गौरव उपाध्याय की क्रेटा कार भी पलटी खा गई। गौरव और उसके साथ में बैठे युवक को मामूली चोट आई है। टीआई के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि दोनों कार से रेस लगा रहे थे। इस दौरान अमन की कार डिवाइडर में जा घुसी। जबकि गौरव की कार खेत में जाकर पलटी खा गई। क्रेटा कार में बैठा गौरव और उसका साथी कार से निकलकर आया। उन्होंने देखा तब तक अमन और अवधेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेटा कार भी जब्त की है।
MadhyaBharat 26 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.