Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंत्री सारंग के काफिले के साथ बीना में हादसा
bena,Accident with Minister Sarang,convoy

बीना । प्रदेश के खेल व युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले के साथ बुधवार काे बीना में हादसा हो गया। काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गई, हालांकि अच्छी बात यह रही कि किसी काे चाेट नहीं आई। बता दें कि मंत्री सारंग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में शामिल होने भोपाल से निवाड़ी जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। क्षतिग्रस्त गाड़ी काे छाेड़कर मंत्री सारंग का काफिला आगे निवाड़ी की ओर रवाना हो गया।

 

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह मंत्री विश्वास सारंग भोपाल से निवाड़ी जाने के लिए निकले थे। उनका काफिला सुबह 8:00 बजे के लगभग बीना से होकर गुजर रहा था। तभी महावीर चौक से थोड़े आगे अचानक एक वाहन उनके काफिले के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। सबसे आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगने से पीछे से आ रही गाड़ियां आकर आपस में टकरा गईं। एक गाड़ी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई जिसे मौके पर छोड़ काफिला निवाड़ी की ओर रवाना हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा पीछे की तरफ से आ रही गाड़ियों के साथ हुआ है। हादसे में मंत्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है।
 
 

 

 

MadhyaBharat 27 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.