Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए यूपी के पूर्व मंत्री राजा भैया
nimari,  Raja Bhaiya joined ,Pandit Dhirendra Shastri
निवाड़ी/भोपाल । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा आठवें दिन गुरुवार सुबह निवाड़ी जिला मुख्यालय से बरुआ सागर के लिए रवाना हुई। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक यात्रा से सब कुछ बदलना मुश्किल है। समाज में जागरुकता के लिए यह एक शुरुआत है। ऐसी और यात्राओं की जरूरत है, ताकि समाज में स्थायी बदलाव लाया जा सके।
 
राजा भैया ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से यह बहुत ही सकारात्मक और सराहनीय पहल है। कुछ नेता जानबूझकर जातिवाद फैला रहे हैं, जिससे हमारा राष्ट्र कमजोर हो। जातिवाद न तो देश हित में है और न ही हिंदू हित में है। उसका निर्मूलन होना ही चाहिए। ये यात्रा धर्म हित और राष्ट्रहित में है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदू समाज को एकजुट करने का एक बड़ा प्रयास है। जब हिंदू समाज संगठित होगा, तो न केवल धर्म, बल्कि राष्ट्र भी मजबूत होगा। इस तरह की यात्राओं का सिलसिला जारी रहना चाहिए, ताकि हिंदू समाज और राष्ट्र दोनों को नई दिशा मिल सके।
 
निवाड़ी के रेस्ट एरिया में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा गुरुवार सुबह बरुआ सागर के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में मप्र सरकार के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह एवं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ चल रहे हैं। यात्रा रवाना होने से पहले निवाड़ी रेस्ट एरिया में ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, मप्र के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, निवाड़ी विधायक अनिल जैन भी मौजूद रहे।
 
गौरतलब है कि हिंदुओं के बीच मौजूद जाति भेदभाव, छुआछूत मिटाने और समाज में जागरुकता लाने के लिए उद्देश्य से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यह नौ दिवसीय पदयात्रा निकाली जा रही है। गत 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से शुरू हुई 160 किमी की यह यात्रा 29 नवंबर को प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा के रामराजा सरकार के मंदिर में समाप्त हो गई। गुरुवार को यात्रा का आठवां दिन है।
 
यात्रा में एक रथ पर श्रीराम की धनुष-बाण लिए हुए, अयोध्या समेत अन्य झांकियां भी शामिल हैं। यह यात्रा आज 15 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर रात में ओरछा के करीब ग्राम तिगेला पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। शुक्रवार सुबह यह यात्रा ओरछा के लिए रवाना होगी और करीब आठ किलोमीटर की यात्रा पूरा कर रामराजा दरबार में यात्रा का विधि-विधान से समापन होगा।
MadhyaBharat 28 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.