Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
ujjain,Prime Minister Modi
उज्जैन । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन शुक्रवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। उन्होंने भोग आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह की देहरी से पूजन कर दर्शन किए। बाद में उन्होंने कुछ देर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी थे।
 
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि जशोदा बेन शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर आई थीं। उन्होंने जल द्वार से प्रवेश कर देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां बाबा महाकाल के चांदी द्वार पर माथा टेककर पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। पुजारियों ने आशीर्वाद स्वरूप जशोदा बेन को भगवान महाकाल पर चढ़ा हुआ वस्त्र और पुष्प माला दी। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में जाकर नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहीं और ध्यान लगाया। यहां मंदिर समिति ने उनका सम्मान भी किया।
 
जशोदा बेन इसके पहले भी कई बार बाबा के दर्शन करने आ चुकी हैं। इस बार उनकी धार्मिक यात्रा में परिवार के कुछ सदस्य भी थे। उन्होंने एक दिन पहले इंदौर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए थे। जशोदा बेन दो दिन पहले बुधवार रात 11:30 बजे इंदौर पहुंचीं थीं। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में भगवान के दर्शन किए थे।
MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.