Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सड़क किनारे खड़े दो लोगों पर पलटा लाेहे के सरिया से भरा ट्रक
betul,   truck loaded, roadside
बैतूल । बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात साईं खंडारा के पास एक लोहे के सरिए से भरा ट्रक पलट गया। 
हादसे में सड़क किनारे खड़े दो लोग ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद माैके पर पहुची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और सरियों को हटाकर दोनों के शव काे बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी निश्चल झरिया ने बताया कि टिकारी निवासी चंदन पुत्र तुलसीराम उम्र 60 वर्ष एवं कालापाठा निवासी सुनील बागड़े गुरुवार रात महाराष्ट्र के काटोल से बैतूल की ओर आ रहे थे। रात करीब 10.45 बजे साईं खंडारा के पास उनकी जिप्सी बिगड़ गई। उन्होंने घरवालों को फोन करके मदद के लिए बुलाया था। उसी के इंतजार में वे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान नागपुर से लोहे की छड़ लेकर पीथमपुर जा रहा ट्रक क्रमांक आरजे 19 जी 3697 अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया। ट्रक में भरी लोहे की छड़ें बिखर गईं, जिसमें दोनों दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
 
 
MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.