Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मशाल जुलूस के दाैरान भड़की आग 50 से ज्यादा लोग झुलसे
khandwa, Fire broke out, during torchlight procession

खंडवा । खंडवा में गुरुवार देर रात मशाल जुलूस के दौरान आग भड़क गई, जिससे 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलाें में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का भी जायजा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियाे भी सामने आया है।

 
जानकारी के अनुसार खंडवा में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ युवा जनमत संग्रह के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया था। गुरुवार शाम को ये कार्यक्रम बड़ाबम चौक पर हुआ। आतंकी हमले की बरसी पर ये आयोजन किया था। इस आतंकी हमले में शहीद सिपाही, अधिवक्ता और बैंककर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए मशाल जुलूस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हैदराबाद विधायक टी राजा और सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता नाजिया इलाही खान भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शहीदों के परिवार का सम्मान किया गया और श्रद्धांजलि सभा के सामपन के बाद विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें शहीदों के परिवार के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा जुलूस में शामिल थे।
 
देर रात 11 बजे मशाल जुलूस शुरू हुआ। आधे घंटे बाद जुलूस का समापन घंटाघर चौक पर हो रहा था, इसी दौरान मशालें रखते समय कुछ मशालें उल्टी हो गई। जिससे आग भभक गई। मशाल में ज्वलनशील पदार्थ थे। बताया जा रहा है कि मशाल में लकड़ी का बुरादा और कपूर का चूरा था, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। जिसकी चपेट में 50 से ज्यादा लोग आ गए। जुलूस में एक हजार मशाल थी। करीब 200 मशाल जला पाए थे। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के मुताबिक, '' मशाल लेकर लोग घंटाघर पहुंचे ही थे कि मशालों को समापन कंटेनर में डालने के दौरान कुछ मशालें पलट गईं और उनके कैमिकल और बुरादे में आग भभक गई। एक के बाद एक मशाल में आग भभकने से लोग झुलस गए।'' प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग भड़कने से पीछे मशाल लेकर खड़ी भीड़ मशालों को फेंककर भागने लगी। मशाल लेकर चल रही महिलाएं और बच्चे इस दौरान सड़क पर गिर गए। तभी पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं।
 
MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.