Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ऊर्जा मंत्री के सरकारी बंगले में लगी भीषण आग
gwalior,   huge fire broke out,government bungalow

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के ग्वालियर स्थित सरकारी बंगले में शुक्रवार देर रात को अचानक आग लग गई। इस घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया है।  मंत्री के बंगले में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया लेकिन जिस समय आग लगी उस वक्त मंत्री राकेश शुक्ला अपने बंगले पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में मंत्री राकेश शुक्ला का सरकारी बंगला है। यहां शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आ लग गई। बंगले के अंदर बने गार्ड रूम में हुए शॉर्ट सर्किट से यह आग भड़की, जाे धीरे-धीरे फैल गई। आगजनी की घटना के वक़्त मंत्री घर पर नहीं थे। वे दिल्ली गए हुए थे। उनके बंगले में कर्मचारी थे। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। आग की खबर मिलते ही मौके पह पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई थी। इसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मियाें काे दुपहिया वाहनाें की हेडलाइट की रोशनी में आग बुझाने का काम करना पड़ा। तब दो गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जा सकी। फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

 

इस संबंध में विद्युत निगम के अधीक्षण यंत्री डॉ. अतिबल सिंह यादव का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जहां आग लगी वहां गार्ड रूम था। आग से बोर्ड जला और उसकी चिंगारी नीचे लगे बिस्तर पर आ गिरी। इसके बाद आग तेजी से भड़क गई। आग के कारण दो पलंग और सोफे जले हैं। जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस आगजनी के कारणों की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.