Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खरगोन में यात्रियों से भरी बस पलटी 4 की मौत
khargon, bus full of passengers ,overturned

खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगाेन जिले में शनिवार दाेपहर एक बड़ा सड़क हादसा हाे गया। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर खंडवा-बड़ोदरा राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। इस हादसे में चार लाेगाें की माैत हाे गई है। मरने वालाें में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है जबकि 20 से अधिक लाेग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेगांव पुलिस और तहसीलदार समेत आला अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए हैं।

 

यह सड़क हादसा सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के जिरातपुरा फाटे पर शनिवार दाेपहर करीब सवा एक बजे की है। यहां पर खरगाेन से आलीराजपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। बस पलटने से कई लोग गाड़ी के नीचे दब गए थे। माैके पर जेसीबी बुलाई गई और गाड़ी के नीचे से लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को ग्रामीणों की मदद से सेगांव अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए हैं। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। एएसपी मनोहर सिंह बारिया भी मौके पर पहुंच गए हैं।
 

 

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.