Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया पर मधुमक्खियों ने किया हमला
shivpuri,Union Minister Scindia ,attacked by bees
शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला स्थित माधव नेशनल पार्क में शनिवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।दरअसल, सिंधिया यहां पार्क में चांदपाठा झील पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दाैरान सिंधिया समेत कई अन्य लोगाें पर मधुमक्खियाें ने 
हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जैसे-तैसे वहां से बाहर निकाला। मधुमक्खियों के हमले के कारण उन्हें बिना उद्घाटन किए ही वहां से लौटना पड़ा। इस दौरान 12 से ज्यादा लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना आज दोपहर 3.30 बजे की है।
 
माधव नेशनल पार्क की चांदपाठा झील के पानी पर बने प्लेटफॉर्म के सेलिंग क्लब पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ कुछ लोगों को ही जाने की अनुमति थी। बाकी लोगों को सेलिंग क्लब पर ऊपर ही रोक दिया गया था। कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, सहित भाजपा के कई नेता पहुंचे थे। सिंधिया जैसे ही ड्रेजिंग मशीन की ओर बढ़े, तभी मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर काट लिया। हालांकि किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
 
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को शूट करने और सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ड्रोन उड़ाया जा रहा था, उसी की आवाज और हवा के चलते मधुमक्खियां भड़क गई थीं।वहीं कुछ लाेग वहां पुजारी के धूप बत्ती जलाने काे भी मधुमक्खियाें के भड़कने की बात कह रहे हैं। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
 
गौरतलब है कि शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क की चांदपाठा झील को रामसर साइट घोषित किया गया है। यहां झील में मौजूद जलकुंभी की वजह से यहां नौका विहार बंद है। साथ ही पर्यटकों की संख्या भी लगातार घटती जा रही थी। झील से जलकुंभी को हटाने के लिए एक करोड़ 20 लाख की लागत से ड्रेजिंग मशीन बुलवाई गई थी। सिंधिया इसी का उद्घाटन करने वाले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.