Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भोपाल में लगे वक्फ बोर्ड हटाओ भारत बचाओ के बैनर
bhopal, Banners of

भोपाल । वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी का गठन किया गया है। इसको लेकर देश भर में सियासी हंगामा मचा है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगे एक पोस्टर से नया बवाल शुरू हो गया है। राजधानी के मिंटाे हाल के सामने ‘वक्फ बोर्ड हटाओ भारत बचाओ’ लिखा पाेस्टर लगा हाेने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पोस्टर पर किसी व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिखा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यह पोस्टर उतरवा दिया है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह पोस्टर किसने और कब लगाया। पुलिस ने बैनर पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 
 
मामला भाेपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का है। शनिवार काे सूचना मिली थी कि किसी ने मिंटो हॉल के बाहर एक आपत्तिजनक बैनर लगा दिया है। इस बैनर पर किसी संस्था का नाम तो नहीं है, लेकिन इस पर संदेश लिखा है कि वक्फ बोर्ड हटाओ-भारत बचाओ। इस पोस्टर की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पोस्टर को उतार लिया गया। अरेरा हिल्स थाना टीआई मनोज पटवा ने बताया कि, शनिवार दोपहर पोस्टर लगे होने की जानकारी मिली। पोस्टर किसने लगाए यह पता लगाने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर लगाने वालों की पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने की दो टीमें आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है।
 
MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.