Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल वासियों के लिए बड़ी सौगात गोवा के लिए सीधी फ्लाइट का शुभारंभ
bhopal,   big gift residents,  flight to Goa
भोपाल । भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने रव‍िवार को प्रदेशवासियों के लिए एक और सौगात भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ कर दी है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली ये फ्लाइट भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान भरेगी। जिसका फायदा भोपाल वासियों के अलावा प्रदेश भर के लोगों को मिलेगा। सांसद आलोक शर्मा ने फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया।
 
सांसद शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों ही हमने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात कर भोपाल से अन्य शहरों के लिए ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने और यात्रियों की मांग को लेकर भोपाल से पुणे, भोपाल से गोवा, भोपाल से कोलकाता, भोपाल से बेंगलुरु, भोपाल से लखनऊ और भोपाल से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा आरंभ करने की मांग की थी। जिस पर पिछले महीने ही भोपाल से पुणे की फ्लाइट आरंभ हो चुकी है। रविवार से भोपाल से गोवा के लिए सीधी उड़ान सेवा का शुभारंभ किया गया है। बहुत जल्द ही भोपाल से कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा शुरू की जाएगी। कई एयरलाइंस कंपनियों के साथ इसकी चर्चा जारी है।
 
शर्मा ने कहा कि राजधानी से अन्य प्रदेशों के लिए फ्लाइट्स की शुरुआत होने से इसका फायदा भोपाल शहर वासियों के अलावा प्रदेशभर के नागरिकों और विद्यार्थियों को मिलेगा। सांसद शर्मा ने कहा कि राजाभोज विमानतल के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही यह एयरपोर्ट अपने नए और आधुनिक कलेवर में संचालित होगा। यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू होंगी। इसके लिए आवश्यक कस्टम ड्यूटी और इमीग्रेशन चेक की परमिशन भी हो चुकी है। खुशी की बात है कि राजाभोज विमानतल अब 24 घंटे सेवा संचालित कर रहा है।
 
छोटी कन्या से कटवाया केक
राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर गोवा फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर सांसद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर एवं एक छोटी कन्या से केक कटवाकर फ्लाइट का शुभारंभ किया। सांसद शर्मा ने भोपाल से पहली उड़ान में गोवा जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए। भोपाल से गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में छह दिन अपराह्न 3:20 पर उड़ान भरेगी। इस अवसर पर राजाभोज विमानतल पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी, एयरपोर्ट स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
MadhyaBharat 1 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.