Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अभिनेता साेनू सूद ने किये बाबा महाकाल के दर्शन
ujjain, Actor Sonu Sood ,visited Baba Mahakal

उज्जैन । बालीवुड फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद अपने दोस्तों के साथ साेमवार काे उज्जैन पहुंचे। यहां उन्हाेंने अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' के लिए बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया।

 
महाकालेश्वर के गर्भगृह के द्वार से मंदिर के पुजारी प्रशांत और प्रदीप शर्मा ने बाबा महाकालेश्वर की पूजा करवाई। बाबा महाकालेश्वर का अभिषेक करवाया। अभिनेता साेनू सूद ने भगवान महाकाल से अपनी मनोकामना मांगी। इसके बाद, मंदिर परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म 'फतेह' के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने कहा, "मुझे खुशी है कि फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके प्रमोशन की शुरुआत भी मैंने बाबा महाकाल के आशीर्वाद से की है। मैंने भगवान महाकाल से यही दुआ मांगी है कि फिल्म 'फतेह' को सफलता मिले और यह दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना सके।"
 
अभिनेता सूद ने कहा कि हमारी फिल्म का प्रमोशन यहीं से शुरू होगा। उन्हाेंने कहा कि बाबा महाकाल से यही दुआ होगी कि ऐसी हमारा मार्गदर्शन करते रहे और फतेह की फतेह जरूर होगी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ही हैं, जो हमेशा प्रेरणा देते आएं हैं, जिसके कारण हम लोगों तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मदद का सिलसिला जारी रहेगा, बस बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना रहे।
 
बाबा महाकाल के दर्शन से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर अभिनेता साेनू सूद मीडिया से बात करते हुए अपनी आने वाली मूवी 'फतेह' के बारे में बताया कि यह फिल्म साइबर फ्रॉड पर है। इसमें एक्शन का तड़का भी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए उज्जैन को चुना गया है। वहीं बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हुई पदयात्रा और उनको ब्रजिंदर परवाना द्वारा दी धमकी को लेकर उन्हाेंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। देश में इस तरह की धमकी देना ठीक नहीं। लेकिन हमारे देश में कई धर्म हैं और गर्व है कि मैं हिंदू हूं। सभी धर्म का सम्मान भी करना चाहिए। अभिनेता ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि देश में शांति का माहौल जरूरी है। उन्हाेंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिखाफ सभी हिंदुओं को आवाज उठाना चाहिए।
MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.