Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंजाब के कट्करपंथी ने दी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी
bhopal, Punjab extremist threatened ,kill Pandit Dhirendra Shastri
भोपाल । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पंजाब के सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने एक मंच से कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें मार डालेंगे। यह धमकी पंजाब के कपूरथला के कादराबाद में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित एक समागम में भरे मंच से दी गई है। रविवार को देर शाम वीडियो सामने आने के बाद एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पंजाब के डीजीपी से शिकायत की है।


गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को लेकर एक बयान दिया था, जिसे पंजाब के सिख कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से जोड़ दिया। धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर कहा जा रहा है कि यह गोल्डन टेंपल के लिए नहीं, बल्कि कलकी धाम संभल के लिए था। इसी मामले में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पुलिस से 48 घंटे के भीतर बरजिंदर परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को शिकायत भेजी है। शांडिल्य ने आरोप लगाया कि परवाना ने हिंदू-सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश की है।


पंजाब के कपूरथला जिले के कादराबाद गांव में 26 से 30 नवंबर तक पांच दिन का समागम था, जिसके मंच से बरजिंदर परवाना ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी थी। वीडियो में परवाना यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि बागेश्वर धाम वाले साधु ने बयान दिया कि वह जो हरमंदिर है, वहां हम अपनी पूजा करेंगे। अभिषेक करेंगे और मंदिर बनाएंगे। मैं कहता हूं कि आओ, पर एक बात याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को मारा। उसे अंदर पैर नहीं रखने दिया। यहां लाखों की फौज आई, उसे हमने गोलियों से भून दिया। बेअंत (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह) को चंडीगढ़ में बम से उड़ाया।


परवाना ने कहा कि बागेश्वर वाला बाबा नोट कर ले कि आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझे भी टकरेंगे और चाहे जैसे मर्जी हो, तुझे भी मार डालेंगे। तू आ तो सही। हरमंदिर साहिब तो दूर, बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर या पंजाब में आकर दिखाए।


एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने परवाना की धमकी का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बरजिंदर परवाना को 48 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। इस बारे में उन्होंने पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को शिकायत भी भेजी है। शांडिल्य ने आरोप लगाया कि परवाना ने हिंदू-सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो फिर वह इसको लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाएंगे।


दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री 21 अक्टूबर 2023 को पंजाब के गोल्डन टेंपल गए थे। उस दौरान उन्होंने सिर पर पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इस अवसर पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने एक बयान में कहा था कि अब तो आवाज यहां तक भी आ गई। अब तो जल्दी से जल्दी उस मंदिर की पूजा भी प्रारंभ हो जानी चाहिए। अयोध्या में राम जी बैठ गए। काशी में नंदी भगवान निकल आए। यह मुहूर्त है। अब हरि हर मंदिर में भी अभिषेक, रुद्राभिषेक हो जाना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर कहा जा रहा है कि उनका यह बयान गोल्डन टेंपल के लिए नहीं बल्कि कलकी धाम संभल के लिए था।


बता दें कि बरजिंदर परवाना पहले भी विवादों में रहा है। साल 2022 में पटियाला में हिंसा में भी वह आरोपी था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। परवाना मूल रूप से पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है। वह 2007-08 के दौरान सिंगापुर गया था। वहां करीब डेढ़ साल रहने के बाद वापस पंजाब लौट आया। यहां आकर परवाना ने दमदमी टकसाल राजपुरा के नाम से एक जत्था बनाया और खुद उसका मुखिया बन गया। कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में भी परवाना शामिल रहा। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता है और उस पर भड़काऊ बयानबाजी के आरोप लगते रहते हैं।

 

MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.