Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने किया आत्‍मदाह का प्रयास
balaghat,   young man , pouring kerosene
बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रवास के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे थे। इसी दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक ने मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर परिवार सहित आत्मदाह करने की कोशिश की।


दरअसल, लगातार आवेदन-निवेदन के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर बिरसा निवासी युवक अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचा था। उसने समस्या का समाधान न होने से नाराजगी जताकर स्वयं व परिवार के उपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी व अन्य शासकीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। इस बात की जानकारी लगते ही अपर कलेक्टर केसी ठाकुर, कोतवाली निरीक्षक प्रकाश वास्कले मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक व उसके परिवार को समझाइस देकर मौके से लेकर गए।


आत्मदाह का प्रयास करने के दौरान बिरसा निवासी युवक अजय मेश्राम ने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड में उसकी किराना व पान की दुकान थी, जिसे वह अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर चलाता था। इससे ही वे लोग अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन बिना कोई सूचना के छुट्टी के दिन किराना दुकान को तोड़ दिया गया और उसकी पान की दुकान को कहीं फेंक दिया गया हैं। इसके बाद से वह पूरे परिवार के साथ न्याय की गुहार अधिकारियों के पास पहुंचकर लगा रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। युवक ने बताया कि उसने एसडीएम, कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंप चुका हैं।


युवक ने बताया कि उसके पिता ज्ञानदास व मां दानीकला बाई जहां वृद्ध हो चुके हैं, वहीं उसके बेटे ईहान मेश्राम का उपचार नागपुर में चल रहा है उसकी किडनी खराब है। ऐसे में उसका रोजगार छीन जाने से वे लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे है। न तो उपचार करा पा रहे है और न ही पेट भर पा रहे हैं। इसके चलते ही उसने अपने परिवार के साथ यह कदम उठाने का काम किया है।

 

MadhyaBharat 3 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.