Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसीं पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए राज्यपाल
bhopal, Governor attended ,Sarvadharma prayer
भोपाल । भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे बरकतउल्ला भवन सेंट्रल लाइब्रेरी में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विजय शाह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, भोपाल की दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी का दुखद प्रसंग पर लगभग 40 वर्ष हो गए। मैं खुद भी 40 वर्ष पहले जिस रात यह त्रासदी हुई उस दिन एमएलए रेस्ट हाउस में प्रदेश के कई पदाधिकारियों के साथ यहीं रुका था। अगले दिन हम वहां गए थे। ऐसी त्रासदी जीवन में कभी देखी नहीं थी। जैसी त्रासदी भोपाल और दुनिया ने देखी है।


कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 1984 की उस भयावह रात को याद करते हुए धर्मगुरुओं ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी से उपजा दर्द आज भी हम सबके दिलों में जिंदा है। ईश्वर ऐसी त्रासदी से हर देश और कोने को सुरक्षित रखे। गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों की स्मृति में भोपाल स्टेशन पर स्थापित शहीद स्मारक पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी समेत रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों ने गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

 

MadhyaBharat 3 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.