Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा हैं 6 करोड़ घुसपैठिए: अश्विनी उपाध्याय
bhopal, 6 crore infiltrators ,ashwini Upadhyay

भोपाल । सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि भारत में किसी प्रधानमंत्री को नहीं भागना पड़ता। यहां की सेना बगावत नहीं करती। क्योंकि यहां हिंदू बहुसंख्यक है, लेकिन बांग्लादेश में ​हिंदू डॉक्टर, अध्यापक, जज, पुलिस अधिकारी, थानेदारों से इस्तीफा लिया जा रहा है या फिर उन्हें मजबूर किया जा रहा है क्योंकि वहां हिंदू अल्पसंख्यक है। आज बांग्लादेश में अत्याचार झेल रहे हिंदुओं के साथ भारत का 99.99 फीसदी हिंदू साथ है।

 

भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय यहां भारत माता चौराहे पर आयोजित सकल हिंदू समाज के प्रदर्शन के बाद एक सभा काे संबाेधित कर रहे थे। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जाने वाले अत्याचार के विरोध में आयोजित किया था। उपाध्याय ने कहा ​कि इस नफरत की आग को ठीक करना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि आज मैं भोपाल की धरती से सभी पुलिस वालों को बताना चाहता हूं कि जब कभी आपको धर्मांतरण की​ शिकायत मिले, सीधे धर्मांतरण कराने वालों पर एनएसए, यूएपीएस लगाइए, सभी जरूरी धाराएं लगाइए। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसका रास्ता हमने सुप्रीम कोर्ट से खुलवा दिया है। अधिवक्ता अश्विनी ने आगे कहा कि भारत में तो 6 करोड़ घुसपैठिए हैं। यह हमारे देश की एकता अखंडता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि बांग्‍लादेश का हिंदू नफरत की आग में जल रहा है, इस जिहादी मानसिकता के खिलाफ एकजुट होकर इस नफरत की आग को ठीक करना होगा। अश्विनी उपाध्‍याय ने बताया कि भारत में चल रहे धर्मांतरण, लवजिहाद, लैंड जिहाद, ड्रग जिहाद के खिलाफ भी आवाज उठाना जरूरी है और इस पर सरकार को उचित कार्रवाही करना चाहिए।

एकजुट हिंदू समाज ने रखी मांग
सकल हिन्दू समाज ने अपने ज्ञापन में यह मांग रखी कि बांग्लादेश सरकार से वहां हिन्दुओं पर अत्याचार तत्काल बंद करना सुनिश्चित कराया जाए एवं जेल में बंद इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को अविलंब कारावास से मुक्त करे। इसके साथ हीं भारत सरकार से आह्वान किया कि बांग्लादेश में हिन्दुओं और बाकी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रोकने के मजबूती से प्रयास करे और इसके समर्थन में वैश्विक अभिमत बनाने के यथाशीघ्र कदम उठाएं।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को भारत माता चौक, भोपाल में प्रदर्शन किया गया। इसक आयोजन सकल हिन्दू समाज भोपाल ने किया था, जिसमें बड़ी में हिन्दू समाज के लोग एवं संत उपस्थित रहे। प्रदर्शन के साथ ही आज भोपाल के व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार आधे दिन के लिए बंद रखे, कृषि उपज मंडी से अनाज की खरीदारी भी पूरी तरह बंद रही।

राष्ट्रपति के नाम पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन में एक ज्ञापन भी तैयार किया गया। इसका वाचन दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बांगा ने किया। इस पर मंचासीन सभी पदाधिकारियों के साथ मंच सामने उपस्थित लोगों ने अपना समर्थन देते हुए हस्ताक्षर ​किए। इसके बाद भारत माता चौराहे पर चले इस प्रदर्शन के बाद एक विशाल रैली निकाली गई। जो कि रोशनपुरा चौराहे तक करीब तीन किमी चली। इसका नेतृत्व संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने की। रोशनपुरा पहुंचकर रैली की अगुवाई कर रहे संतों ने भोपाल कमिश्‍नर हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर रैली का समापन किया। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।

यह रहे उपस्थित
प्रदर्शन स्‍थल पर मुख्‍य संत महामंडलेश्‍वर रामप्रवेश दास महाराज, स्‍वामी अलीनानंद महाराज, महंत राधा मोहनदास महाराज, महायोगी महंत लोकनाथ महाराज, महामंडलेश्‍वर रामभूषण दास महाराज, एवं स्‍वामी पुरषोत्‍तम आनंद महाराज, महंत सुदेश शांडिल्य महाजरा करुणाधाम आश्रम, ​ जितेंद्र दास महाराज, ओमकार दास महाराज, महंत भोलादास महाराज, खतलापुरा सरकार महंत तुलसीदास महाराज, महंत हरी रामदास सच्चा, बाबा संत देवदास महाराज, महंत सुरेंद्र गिरी महाराज, महंत तुलसीदास, आर्चबिशप डॉ. एएएस दराईराज, साध्वी रंजना दीदी, जीपी सिंह, पूज्य सिद्ध भाऊ और महेश चौरसिया सहित सभी विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.