Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
बिजासन घाट पर ब्रेकफेल होने से आगे चल रहे ट्रक में घुसी बस
sendhwa,   bus collided , Bijasan Ghat
सेंधवा । जिले के मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के बिजासन घाट पर गुरुवार दाेपहर एक बस का ब्रेक फेल हाेने के बाद वह अनियंत्रित हाेकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 3 महिलाएं हैं। घायलों को गश्ती वाहन और निजी वाहनों से सेंधवा के सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
जानकारी अनुसार इंदौर से शिर्डी जा रही मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम से अनुबंधित बस गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद माैके पर चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस, हाईवे पर गश्त करने वाले कर्मचारी और बिजासन क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। माैके पर माैजूद लाेगाें ने पुलिस और एंबुलेंस काे सूचना दी। हादसे की सूचना के बाद बिजासन चौकी प्रभारी धनेश्वर पाटिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना के बाद भी एंबुलेंस देरी से पहुंची, जिससे लाेगाें की नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासी रोहित कोली ने बताया कि घटना की सूचना देने के करीब आधा घंटा बाद टोल कंपनी की एंबुलेंस पहुंची। घायलाें में सुमित पुत्र कल्याण की हालत गंभीर हाेने पर उसे बड़वानी के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 10 से अधिक घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल के सीबीएमओ डॉ. ओंकार सिंह कनेल ने बताया कि 13 में से एक यात्री की हालत गंभीर है। उसे रेफर किया जा रहा है। बाकी घायल यात्रियों की हालत ठीक है।
 
बस ड्राइवर लाखन सिंह ने बताया कि बस के ब्रेक में कुछ दिक्कत थी, इसलिए घटना स्थल से 16 किमी पहले सेंधवा में ब्रेक ठीक कराया था। इसके बाद घाट में अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस रोकने का प्रयास किया, लेकिन घाट क्षेत्र होने के कारण स्पीड बढ़ गई और बस आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। बस का ड्राइवर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे मशक्कत कर बाहर निकाला गया। ड्राइवर के पैरों में चोट आई है।
 
इधर हादसे के बाद घाट क्षेत्र में मुंबई जाने वाले मार्ग कर करीब 40 मिनट से ज्यादा देर तक ट्रैफिक जाम रहा। घटना स्थल पर पहुंचे बिजासन चौकी के पुलिस जवान और हाईवे गश्त के कर्मचारियों ने ट्रैफिक जाम को क्लियर कराया।

 

घायलाें के नाम
1- सत्यम मेघराज (23) सागर 2- शांताबाई पति निम्बा (65) सेंधवा 3- विनोद पिता पिरण पवार (14) सेंधवा 4- शेरू धनीराम (26) शिवपुरी 5- भीरू धनीराम (24) शिवपुरी 6- लंका पति लहू (35) महाराष्ट्र 7- भरत बाजीराव (40) महाराष्ट्र 8- कविता महेश (17) कुसमी 9- लखन सिंह पिता लक्ष्मण सिंह (24) उज्जैन 10- विशाल पिता कुंवर सिंह (17) जलखेड़ा 11- धर्मेंद्र मांगीलाल (32) इंदौर 12- खुशाल पिता कुंवर सिंह (15) जलखेड़ा 13- सुमित पिता कल्याण (40) ठीकरी 14- सुंदरी बाई पति राजू (30) कन्नड़गांव 15- आशिया पिता राजू (8) कन्नड़ गांव 16- राजू पिता मांगा (32) कन्नड़ गांव 17- काशीराम पिता सापड़िया (50) कुंजरी 18 - सोनू बाई पति काशीराम (48) कुंजरी
 
 
 
 
MadhyaBharat 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.