Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
जंगल में मवेशी चराने गई महिला के हाथ में फटा बम
mandla,   bomb exploded,  graze cattle

मंडला । जिले के निवास थाना क्षेत्र में शनिवार काे एक महिला के हाथ में विस्फोटक सामग्री फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को निवास स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार मामला ग्राम मसूर घुघरी के जंगल का है। शनिवार को ग्राम मसूर घुघरी रैयत निवासी रेवती बाई मरावी (38) पति इंद्र लाल एक अन्य महिला के साथ गांव के मवेशी चराने जंगल गई थी। इस दौरान उसने वहीं पड़े एक सुअर मार बम को गोल पत्थर समझ कर उठा लिया। जैसे ही उसने वह पत्थर उठाया वह तत्काल हाथ में ही फट गया। इससे रेवती के हाथों में गंभीर चोट आई।
 
रेवती के साथ जंगल गई महिला ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे निवास सीएचसी मे लाकर भर्ती कराया गया। निवास स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक पन्द्रे ने बताया कि महिला ने हाथ से किसी विस्फोटक पदार्थ को पकड़ लिया था। जिससे उसके अंगूठे में चोट आई है। उसको प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल, महिला का इलाज जारी है।
MadhyaBharat 7 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.