Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सीहोर जिले की चार औद्योगिक इकाइयों का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास
sehore, Chief Minister laid, virtual foundation stone
सीहोर । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्री कॉनक्लेव-2024 कार्यक्रम में भोपाल के एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय के अन्तर्गत स्थित सीहोर जिले की चार इकाइयों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीहोर स्थित ग्रेसेस रिसोर्ट में स्थानीय शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा विभिन्न उद्योगों के उद्योगपति शामिल हुए। इस दौरान नर्मदापुरम में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर में उद्योग स्थापित करने वाले उद्योगपतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की तथा स्थापित किए जाने वाले उद्योगों के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर औद्योगिक विकास हो रहा है एवं प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज सीहोर जिले में चार औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास हो रहा है। इन उद्योगों से प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले के विकास में भी तेजी आएगी तथा 2200 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।


कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि जिस क्षेत्र में उद्योग स्थापित होते हैं, वहां विकास भी तेजी से होता है तथा उस क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सीहोर जिले में आज चार उद्यौगों में 887 करोड़ रूपये का निवेश विभिन्न उद्यौगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जो क्षेत्र के विकास के साथ ही कई लोगों को रोजगार प्रदान करेंगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के साथ ही जिले में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं जिससे जल्द ही हमारा जिला स्वर्णिम जिला बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के लिए सीहोर जिले का वातावरण पूरी तरह से उनके अनुकूल है तथा यहां के नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा शिलान्यास किए जाने वाले उद्योगों में आष्टा के ग्राम मुबारकपुर स्थित मेसर्स रिलांयस बायो एनर्जी लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र झिलेला स्थित मेसर्स दारा थर्मोप्लास्टिकस प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी स्थित मेसर्स शुद्धम मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड तथा औघोगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी स्थित मेसर्स राज पावर मोटर्स प्रा.लि. शामिल हैं। मेसर्स रिलांयस बायो एनर्जी लिमिटेड इकाई में 119 करोड़ रुपये का निवेश होगा तथा इससे 134 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स दारा थर्मोप्लास्टिकस प्राइवेट लिमिटेड में 750 करोड़ रुपये का निवेश होगा तथा इससे 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार मेसर्स शुद्धम मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड ईकाई में लगभग 10 करोड़ रुपये का निवेश होगा जिससे 40 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार मेसर्स राज पावर मोटर्स प्रा.लि. में 09 करोड़ रुपये का निवेश होगा जिससे 70 लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

MadhyaBharat 7 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.