Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई की बिगड़ी तबीयत
gwalior, Energy Minister , elder brother

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर की रविवार काे तबीयत ज्यादा बिगड़ गईै। जिसके बाद उन्हें ग्रीन काॅरिडाेर बनाकर अस्पताल से एयरपाेर्ट लाया गया। यहां से उन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद में भर्ती कराया गया।

 
दरअसल, ऊर्जा मंत्री के भाई देवेंद्र सिंह तोमर कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके लंग्स में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर पुलिस और जिला प्रशासन ने अपोलो हॉस्पिटल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। प्रशासन ने सिर्फ 20 मिनट में फूलबाग स्थित अपोलो हॉस्पिटल से विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। पुलिस और ट्रैफिक के करीब 100 जवान लगाए गए। इसके बाद एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर से निकाला गया। सामान्य समय में लगने वाले समय से आधे समय में एम्बुलेंस पेशेंट को लेकर एयरपोर्ट पहुंच गई। इसके बाद दोपहर 2 बजे एयर एम्बुलेंस की मदद से उन्हें हैदराबाद ले जाया गया। यहां कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। ग्वालियर में भी हैदराबाद के डॉक्टर ही उनका ट्रीटमेंट कर रहे थे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री भावुक नजर आए। बताया गया है कि देवेंद्र तोमर पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, बाद में भाजपा से जुड़ गए थे। ऊर्जा मंत्री के चुनाव का पूरा काम प्रबंधन उन्हीं के हवाले रहता था।
 
ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया, 'देवेंद्र तोमर को लंग्स में इंफेक्शन है। ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बेहतर इलाज के लिए उनको हैदराबाद के केआइएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.