Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नीमच में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिडे
neemuch, Youth Congress workers ,clashed

नीमच । नीमच में रविवार काे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां जिले के दाैरे पर आए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह का स्वागत करने की हाेड़ में कार्यकर्ताओं का आपस में विवाद हाे गया। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की और बहस हुई। सब युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव के सामने हुआ। जिसके बाद खुद प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह काे आगे आकर कार्यकर्ताओं को मामला शांत कराना पड़ा। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

दरअसल, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव रविवार काे जिले के दाैरे पर थे। वे दाेपहर के समय बाइक पर सवार होकर नीमच के फ्रूट मार्केट चौराहा पर पहुंचे थे। यहां युवक कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रदेश अध्यक्ष जिला कांग्रेस कार्यालय तक पैदल जाना चाहते थे। लेकिन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष महेश यादव उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाना चाहते थे। जबकि युवक कांग्रेस के नेता वैभव अहीर उन्हें पैदल ले जाने लगे। इस बात पर दोनों नेताओं में विवाद हो गया। नौबत धक्का-मुक्की की आ गई। इस दौरान उनके समर्थक भी आपस में झूमाझटकी करने लगे। कार्यकर्ताओं को आपस में भिड़ते देख खुद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव और अन्य नेताओं ने उन्हें अलग किया और मामला शांत कराया।
 
 
भाजपा ने कसा तंज
इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा ने तंज कसा है। नीमच भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये कांग्रेस का मूल स्वभाव है। कांग्रेस में व्यक्तिगत हितों के लिए राजनीति होती है। जो इनका मूल चरित्र है। जबकि भाजपा का कार्यकर्ता राजनीति में देश और समाज के लिए काम करता है।
MadhyaBharat 8 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.