Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने ऊर्जा मंत्री के भाई देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर जताया दुख
bhopal,Chief Minister , expressed grief

भाेपाल । मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरके बड़े भाईदेवेन्द्र सिंह तोमरकेनिधन पर गहरा दुख जताया है। उन्हाेंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शाेकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने मंगलवार को साेशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में लिखा मध्य प्रदेश सरकार में साथी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेन्द्र सिंह तोमर के रूप में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। देवेन्द्र जी का सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शान्ति दें एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

 
 

गाैरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर का रविवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर अचानक हालत नाजुक होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद ले जाया जा रहा था। इसके लिए ग्वालियर में अपोलो अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर भोपाल में एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार देर रात उन्हाेंने अंतिम सांस ली।

 

MadhyaBharat 9 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.