Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उज्जैन में बेकाबू कार पेड़ से टकराई कार भाजपा नेता के दामाद और भांजे की मौत
ujjain, Uncontrollable car  , BJP leader
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागदा जंक्शन से मक्सी जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार रविवार की रात कायथा मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मक्सी के भाजपा नेता और पूर्व जिला महामंत्री के दामाद और भांजे की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।


जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रवि पांडेय के परिवार में 16 दिसंबर को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए दामाद नीतीश भारद्वाज (35) गाजियाबाद से मक्सी आ रहे थे। नीतीश को नागदा जंक्शन पर लेने के लिए मक्सी से भाजपा के पूर्व जिलामंत्री रवि पांडे के पुत्र मयंक, बेटी वंशिका और भांजा अटल (16) एसयूवी से गए थे। सभी लोग नीतीश को लेकर नागदा से रात करीब 12.30 बजे रवाना हुए थे। रविवार देर रात करीब डेढ बजे मक्सी से करीब 15 किमी पहले कायथा मोड़ पर कार बेकाबू होकर सड़क से उतरी और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन 300 मीटर दूर गिरा। हादसे के कारण कार आगे से पूरी तरह चपटी हो गई।


एयर बैग खुलने से कार चला रहे मयंक पांडेय की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दामाद नीतीश भारद्वाज की सीट का एयर बैग नहीं खुलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही भाजपा नेता के 16 साल के भांजे अटल की भी जान चली गई। बेटी वंशिका गंभीर रूप से घायल है। कार को कटर से काटकर दो घंटे की मशक्कत के बाद नीतीश के शव को निकाला जा सका। मृतक नीतीश एक राष्ट्रीय टीवी चैनल में बतौर एंकर काम करते थे, जबकि घायल वंशिका भी टीवी एंकर है। घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम छा गया है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार की तेज रफ्तार को इस हादसे की वजह माना जा रहा है।
MadhyaBharat 9 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.