Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव
bhopal,Chief Minister , Prime Minister Modi
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्हाेंने प्रधानमंत्री मोदी को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि पूजन और फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया और प्रधानमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
 
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली से झाबुआ जिले में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को वर्चुअली जुड़े। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नदी जोड़ो अभियान की कल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने की थी, अब उसे साकार करने में बड़ी भूमिका प्रधानमंत्री मोदी की है। बीते दो दशकों से लंबित पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना का हल निकालकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को सौगात दी है। आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनके द्वारा सोची गई योजना को धरातल पर लाना एक सपने के साकार होने जैसा है।
 
उन्होंने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो मिशन की बड़ी परियोजना है। बुंदेलखंड के लोगों ने ये सपना देखा था। इससे मप्र और उप्र के बुंदेलखंड में पानी का संकट दूर होगा। संभवत: प्रधानमंत्री मोदी इस योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पहले पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का भी भूमि पूजन होगा।
 
गाैरतलब है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की बहु प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमि पूजन इसी महीने 25 दिसंबर को होगा। केन-बेतवा परियोजना से मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में वृहद स्तर पर सिंचाई होगी। साथ ही पेयजल भी उपलब्ध होगा।
 
MadhyaBharat 10 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.