Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को गोली से उड़ाया
morena, After killing  wife,   husband shot himself
मुरैना । मुरैना शहर के विक्रम नगर इलाके में एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने अपने दोनों नाबालिग पुत्रों को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन पुत्र किसी तरह धक्का देकर भाग गए। इसके बाद सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पति-पत्नी के शव जप्त कर उन्हें पीएम हेतु भिजवाया। उधर इस घटना से अभी पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस जांच कर रही है।

 

बताया जाता है कि देवेन्द्र कंषाना पुत्र बलवीर सिंह कंषाना उम्र 45 साल अपनी पत्नी माधुरी एवं दो बेटों गौरव व सौरभ के साथ विक्रम नगर मुहल्ले में रहता था। देवेन्द्र फौज में था जो कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब यहां रह रहा था। वह भारतीय सेना से पांच पहले ही सेवानिवृत्त होने के बाद धौलपुर में एक वैयर हाउस पर गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब देेवेन्द्र और उसकी पत्नी माधुरी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि देेवेन्द्र ने अलमारी में रखी अपनी लायसेंसी पिस्टल निकाली और माधुरी के माथे से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही माधुरी वहीं ढेर हो गई। इसके बाद देवेन्द्र ने अपने दोनों बेटों गौरव व सौरभ को उठाया। जैसे ही दोनों भाईओं ने आंखें खोली उन्होंने देखा कि उनका पिता अपने हाथ में पिस्टल लेकर उनके सामने खड़ा था। गौरव व सौरभ ने देखा कि पलंग के नीचे खून से लथपथ उनकी मां पड़ी हुई थी। उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी और अपने पिता को धक्का देते हुए कमरे से बाहर भाग गए। इतना ही नहीं उन्होंने कमरे की कुंदी भी लगा दी। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। बच्चों ने कुछ देर बाद कमरे में झांककर देखा तो उनका पिता देेवेन्द्र भी खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा हुआ था। उधर इसके बाद गौरव व सौरभ ने अपने पड़ाेसियों को बुलाया। पड़ाेसियों ने पहुंचकर देखा कि माधुरी की सांसें चल रहीं थीं। इसलिए वह महिला को लेकर पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन उसने कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया।

 

उधर सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्ट मार्टम हेतु भिजवाया। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनके पिता का मानसिक इलाज चल रहा था तथा वह नींद की गोलियों का भी सेवन करते थे।
 
MadhyaBharat 10 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.