Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भोपाल में बना गीता पाठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड
bhopal, World record ,Geeta recitation
भोपाल । राजधानी भोपाल में बुधवार को गीता जयंती पर विश्व रिकॉर्ड बना। भोपाल के मोतीलाल स्टेडियम में 5 हजार आचार्यों और प्रतिभागियों द्वारा गीता का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य के मंत्री, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्याें ने गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' का सस्वर पाठ किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने विश्व रिकार्ड की घोषणा की, जिसके बाद मुख्यमंत्री यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया। पर्यटन केंद्रों पर श्रीमद्भगवद्गीता रखे जाने की भी घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री ने जनकल्याण पर्व का भी शुभारंभ किया।
 
वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए ग्राउंड पर पाठ करने आए हर आचार्य और प्रतिभागी को हाथ में एक बैंड पहनाया गया था। इस बैंड में एक क्यूआर कोड है उसी क्यूआर से पाठ करने वाले प्रतिभागियों की काउंटिंग हुई। इस गीता पाठ में बड़ी संख्या में बच्चे और मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई हैं। कार्यक्रम में गुना के श्री परशुराम संस्कृत वेद विद्या गुरुकुल कुंभराज से 40 बटुक शामिल हुए। इन बटुकों को गीता के 18वें अध्याय के 70 श्लोक कंठस्थ हैं।
 
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। उनके जीवन और पवित्र धर्मग्रंथ गीता की शिक्षा से प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करने और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता जयंती पर बड़े स्तर पर गीता पाठ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इंद्र का दरबार नहीं देखा लेकिन आज उसका लघु रूप यहां दिखाई दे रहा है। पांच हजार साल पहले जो रिकार्ड बना था, उस समय गिनीज बुक नहीं होगी, लेकिन उस समय भगवान के मुखारबिंद से निकले एक-एक शब्द लिपिबद्ध हुए थे। आज मप्र नहीं दुनिया के अंदर भगवान के मुंह से निकले गीता के पाठ का रिकार्ड बना है। आने वाले समय में इससे बड़ा कार्यक्रम कोई ओर करे तो हम आनंद में डूबेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 'जनकल्याण पर्व' और 'मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान' के शुभारंभ अवसर पर सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की, साथ ही 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को भी 334 करोड़ भी अंतरण किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर जन कल्याण पर्व आज से शुरू हो रहा है। 40 दिनों तक 76 प्रकार की सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम चलेगा। आज के दिन हमने गीता जयंती का उत्सव मनाया, आज के दिन ही भगवान ने स्वयं को सांदीपनि आश्रम में शिक्षार्थी के रूप में रखकर शिक्षा ग्रहण की थी। चारों वेद, 18 पुराण, 64 कलाएं सबका निचोड़ समाज को देने का प्रयास किया। आजकल गूगल के सर्च इंजन के माध्यम से दुनिया में सबसे ज्यादा जिस पुस्तक के बारे में लोग जानकारी लेना चाहते हैं वह गीता है।
MadhyaBharat 11 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.