Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्य प्रदेश में 33 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
bhopal,Severe cold wave, Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में सभी जिले ठंड से ठिठुर रहे हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ठंडा पंचमढ़ी रहा। यहां 1.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं शिवपुरी का पिपरसमा में 3.5, उमरिया, राजगढ़, गुना में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजधानी भोपाल की रात भी ठंडी रही। मौसम विभाग ने आज गुरुवार काे 33 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्‍य प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उन्‍होंने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। जिससे हवा में ठंडक है।

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के 33 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, निवाड़ी, देवास, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और उमरिया में कोल्ड डे रहेगा। वहीं, धार, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, आगर-मालवा, गुना, सागर, शहडोल, जबलपुर और सिवनी में सर्द हवाएं चलेंगी। बढ़ती ठंड के चलते भोपाल और इंदौर में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। 8वीं तक क्लासेस 9 बजे से लगेंगी।

रात के तापमान की बात करें तो सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में 6.8 डिग्री, इंदौर में 10 डिग्री, ग्वालियर में 4.6 डिग्री, उज्जैन में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायसेन, गुना, उमरिया, मंडला और नौगांव में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। रायसेन में 4.8 डिग्री, गुना और उमरिया में 5 डिग्री, मंडला में 5.2 डिग्री और नौगांव में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश में दिन के तापमान में भी गिरावट आयी है। बुधवार को भोपाल में 23.4 डिग्री, इंदौर में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री, उज्जैन में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 23.8 डिग्री तापमान रहा। सबसे ठंडा बालाघाट का मलाजखंड रहा। यहां पारा 22 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रीवा-सीधी में 22.4 डिग्री, रायसेन में 22.6 डिग्री, पचमढ़ी में 22.9 डिग्री, नौगांव-बैतूल में 23.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

MadhyaBharat 12 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.