Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
अटलजी का नदी जोड़ो का सपना साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : डाॅ. यादव
bhopal, Prime Minister Modi ,Dr. Yadav
भोपाल । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि अटलजी के नदी जोड़ो की कल्पना को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव  गुरुवार काे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हाेंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसके उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग होना चाहिए। ऐसे में उन्होंने नदी जोड़ो की कल्पना की थी। नदी जोड़ो के माध्यम से उनका अपना विराट दर्शन था। नदी जोड़ो की कल्पना को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटलजी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी आने वाले हैं। इस परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इसका प्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना का काम शीघ्र शुरू होगा। श्योपुर से आगर तक 11 जिलों का लाभ इसको मिलेगा। तीनों नदियों के जुड़ने से इन जिलों की तकदीर बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ की इस परियोजना का काम भी जल्द शुरू होगा। नदियों के जल का सही उपयोग कर लें, इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। राज्य के अंदर की नदियों को जोड़ने के कार्य को अभियान के रूप में लिया है।
 
उन्हाेंने कहा कि 1980 के बाद से श्रद्धालु सिंहस्थ में ि्र(क्षिप्रा) नदी में स्नान नहीं कर पाए। 2016 के कुंभ में हमने नर्मदा जी के जल से स्नान कराया, लेकिन अब हमने ि्र नदी के पानी से ही स्नान करने के लिए योजना बनाई है। वर्षा जल को संग्रहित करके सरवर खेड़ी डैम के आधार पर शिप्रा नदी का पानी संरक्षित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर परिसर में जनकल्याण एवं विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्रदर्शित की गई हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा और राजेंद्र प्रसाद शुक्ल उपस्थित रहे।
 
उन्होंने एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में दो तरह की एयर एंबुलेंस चल रही हैं। जहां हवाई पट्टी है वहां एयर एंबुलेंस चल रही है और जहां हवाई पट्टी नहीं है वहां हेलीकॉप्टर से मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। अभी हाल की घटना है पन्ना में एक रिटायर्ड खनिज अधिकारी सुबह घूमने जा रहे थे और पीछे से ट्रक में उन्हें कुचल दिया। उनका पैर बुरी तरह पिस गया, उन्हें तुरंत एयर लिफ्ट करके बंसल हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया और उनका पैर भले ही अलग करना पड़ा लेकिन उनकी जान बच गई।
 
उन्हाेंने कहा कि मजदूर और सरकार के बीच उलझन का कार्य निपटाया जाएगा। साइबर तहसील के माध्यम से संपत्ति का नामांतरण रजिस्ट्री का कार्य हो जाता है। प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ाएंगे। पानी के लिए नदी जोड़ो अभियान और बिजली के लिए किसानों को सोलर पंप देंगे। मध्य प्रदेश में एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने कुलपतियों को कुलगुरु कहा है। पूरे प्रदेश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव  ने कहा कि प्रदेश में चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। कृषि, डेयरी के कोर्स को कॉलेज में पढ़ाया जा रहा है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। राज्य में 1.29 लाख बहनों के खातों में राशि दी जा रही है। महिला उद्यमियों को 275 करोड़ की राशि दी गई है। जनवरी तक सभी संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो जाएगा। 24 फरवरी 2025 में ग्लोबल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा प्रधानमंत्री मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि हम भगवान राम और भगवान कृष्ण के पाथेय पथ के लिए भी काम कर रहे हैं। शपथ लेते ही स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक किया गया। यहां 2005 के पहले पांच मेडिकल कॉलेज थे, हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को संख्या बढ़ाई और अब एक साल में 51 हो जाएंगे। मध्य प्रदेश चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना है। 70 वर्ष के वृद्धों को आयुष्मान से नुःशिल्क उपचार का लाभ दिया जा रहा है। कृषि के साथ पशुपालन पर हमारा फोकस है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। दूध उत्पादन को बढ़ाएंगे। जो 10 से अधिक गौ माता को पालेगा, उसको भी अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 हजार से अधिक थानों की सीमाएं बदली है। जिलों व संभागों की सीमाएं भी बदलेंगे। सिंहस्थ के लिए प्रयागराज की तैयारियों को देखने के लिए प्रदेश का दल जाएगा। प्रदेश में रेलवे का काम करने के लिए अलग से एक ओएसडी नियुक्त करेंगे और रेल यातायात को बढ़ाएंगे।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि एक साल पहले 13 दिसंबर को डाॅ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार के साथ भाजपा के संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी की नीति और डबल इंजन की सरकार ने दोगुना काम किया है। मध्य प्रदेश की सरकार तुरंत एक्शन करने वाली सरकार है। महिला, किसान, गरीब, युवा इन चार वर्गों पर सरकार ने फोकस किया है। पीएम श्री एम्बुलेंस के माध्यम से सरकार ने संवेदनशीलता प्रदर्शित की है। महिलाओं को 35 फीसद आरक्षण देने का काम डॉ. यादव के नेतृत्व की संवेदनशील सरकार ने किया। मध्य प्रदेश के समग्र विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्रियल समिट के माध्यम से लोकल उद्योगपतियों को अवसर देने के लिए शुरुआत की गई है। शहरों के समग्र विकास के लिए देश में मध्य प्रदेश कैसे आगे जाएगा, उसके लिए मेट्रोपोलिटन सिटी डेवलप करने का प्रयास सरकार ने किया है। आने वाले समय में केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना जो अटलजी का सपना है भी जल्द पूरी होने वाली है।
MadhyaBharat 12 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.