Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना
Amit Jogi ,targeted the BJP

छत्तीसगढ़ के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसी-जे) के सुप्रीमो अमित जोगी ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में सत्तापक्ष पर निशाना साधा है। शनिवार को जारी किए गए एक वीडियो में उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व किए गए वादों की याद दिलाई। अमित जोगी ने पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर कहा कि वे नवा रायपुर के तूता मैदान में आमरण अनशन पर बैठे डीएड के साथियों के अधिकारों और रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जा रहे हैं और उनके समर्थन में खड़े हैं। उनके इस अंदाज को लेकर प्रदेश में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।

डीएड भर्ती और रिक्त पदों पर उठाया मुद्दा

अमित जोगी ने कहा कि चुनाव पूर्व रिक्त पदों पर भर्ती और शिक्षा सशक्तिकरण की गारंटी दी गई थी, लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया। राज्यभर के डीएड शिक्षक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, बावजूद इसके राज्य सरकार लगभग 2300 पदों पर नियुक्तियां नहीं कर रही है। जोगी ने कहा कि यह न केवल देश के प्रधानमंत्री की दी गई गारंटी का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी पद और उसका महत्व भी ठेस पहुँच रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अपील की कि वह तत्काल 2300 रिक्त पदों पर भर्ती का आदेश जारी करें और इस अन्याय को समाप्त करें।

Vandana singh 10 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.