Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सर्द हवाओं ने बढ़ाई मध्‍य प्रदेश में ठिठुरन
bhopal, Cold winds increased ,Madhya Pradesh
भोपाल। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्‍य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आज शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 28 जिलों में शीतलहर चलेगी। रात के साथ दिन भी ठंडे रहेंगे। हालांकि इंदौर और उज्जैन में थोड़ी राहत रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवनी, नर्मदापुरम में सर्द हवा चलेगी। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, सीधी में कोल्ड-डे और सर्द हवाएं दोनों का असर रहेगा। मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर में कोल्ड डे यानी ठंडा दिन रहेगा। कड़ाके की ठंड पड़ने से भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। वहीं, भोपाल के वन विहार, इंदौर, ग्वालियर के जू में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं।

मौसम विभाग कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार-गुरुवार की रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 3.1 डिग्री और शिवपुरी के पिपरसमा में पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में यह 3.4 डिग्री रहा। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी रात के पारे में गिरावट आई है। गुरुवार रात भोपाल में 6.9 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, ग्वालियर में 6 डिग्री, उज्जैन में 7.5 डिग्री और जबलपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्याणपुर, पिपरसमा और पचमढ़ी के अलावा रायसेन, गुना, उमरिया, मंडला और नौगांव में तापमान 6 डिग्री के नीचे रहा। रायसेन में 4.8 डिग्री, गुना-उमरिया में 5 डिग्री, मंडला में 5.2 डिग्री और नौगांव में 5.3 डिग्री रहा।

दिन के तापमान की बात करें तो गुरुवार को बालाघाट के मलाजखंड में पारा 22.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 23.8 डिग्री, रीवा में 23.7 डिग्री, नौगांव में 24 डिग्री, नरसिंहपुर में 23.4 डिग्री, बैतूल में 24.8 डिग्री, पचमढ़ी में 23.6 डिग्री, रायसेन में 23 डिग्री, रतलाम में 24.6 डिग्री, शिवपुरी में 24 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 23.4 डिग्री, इंदौर में 24.8 डिग्री, ग्वालियर में 23.9 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री, जबलपुर में 25.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 28 जिलों में गुरुवार को शीतलहर का असर भी देखने को मिला। भोपाल, जबलपुर में भी ठंडी हवाएं चलीं। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी असर देखा गया। कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति भी रही।

 

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.