Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस ने विधानसभा घेराव के लिए लगाया जाेर
bhopal, Congress made efforts, gherao the assembly

भाेपाल । प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इसी क्रम में शुक्रवा काे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ जूम के माध्यम से वर्चुअल संगठनात्मक बैठक की। बैठक में प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और अधिक से अधिक संख्या में घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया।

 

बैठक में 200 से अधिक जिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रभारी, सहप्रभारियों को जूम के माध्यम से जोड़कर आगामी 16 दिसंबर को व्यापक स्तर पर होने वाले प्रदेश स्तरीय विधान सभा घेराव की तैयारी, सुविधा जुटाने एवं उसमें आने वाली परेशानियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। घेराव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजन शामिल हो सके, इस पर विचार-विमर्श किया गया। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक ब्लांक कांग्रेस कमेटियों, जिला/ शहर कांग्रेस कमेटियों, विधायक उम्मीदवार, पिछला चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को रैली में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।

 

जीतू पटवारी ने कहा की एक-एक कार्यकर्ता इस प्रदेशव्यापी घेराव कार्यक्रम में शामिल हो, ताकि संघर्ष की एक नई इबारत मध्यप्रदेश के राजनीतिक इतिहास लिखी जा सके। उन्होंने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं, इस भावना से प्रेरित होकर इस बार हम मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए हम दृढ़संकल्पित है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए हम जन आंदोलन और विपक्ष की धारदार और पैनी भूमिका को सुनिश्चित कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा की मध्य प्रदेश के पूरे विधायक पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाए और इस रैली को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दें, ताकि प्रदेश में जनता की बीच एक संदेश जाये कि प्रदेश की भाजपा जनविरोधी सरकार है और उसे उखाड़कर फैकने के लिए हम सभी कटिबद्ध है।

 

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.